हिन्दू नव वर्ष को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली प्रभात फेरी
* स्वयंसेवको ने राष्ट्र की रक्षा का लिया संकल्प, राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व और कर्तव्य भी
सुमित कुमार राउत
जयनगर
मधुबनी जिले के जयनगर में रविवार को हिन्दू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयनगर के तत्वावधान में कुसुम देवी हरि प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से प्रभात फेरी पद निकाली गई। प्रभात फेरी में स्वयं सेवक अपने गणवेश में शिशु मंदिर के छात्र समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रभात फेरी क्षेत्र भर्मण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल शिशु मंदिर पर पहुँचा। शिशु मंदिर में स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो के द्वारा भारत माता, डा० केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधव सदाशिव गोलवरकर के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण अर्पित की गई। भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम में संघ के ध्वजारोहण, ध्वज प्रार्थना, सभी की मंगल कामना प्रार्थना गीत, एकल गीत और सुभाषित का कथन किया गया। स्वयंसेवको के द्वारा शारीरिक प्रदर्शन एवं संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सेवकों को संबोधित कर मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि देश राष्ट्र मातृभूमि के हित मे सदैव कार्य करने और समर्पित रहने का आह्वान किया गया। नव वर्ष को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि संघ न स्वयं और समाज के लिये साधना करते हैं बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। स्वयंसेवको और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ वर्ष प्रतिपदा को अपने आरंभिक काल से ही एक उत्सव के रूप में मनाता आ रहा है। विक्रम संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। संघ द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले देश हित मे कार्यों को करते हैं। कार्यक्रम के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि जब हम स्वयं सेवक पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन में सड़कों पर संचालन करते हुए निकलते हैं, तो इससे बिना कुछ बोले देश की जनता में आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व और कर्त्तव्य भी हैं। स्वयं सेवकों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने राष्ट्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।नव वर्ष की उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर श्याम किशोर सिंह,अरविंद तिवारी,प्रवीण कुमार सिंह,दिनेश वर्मा,सुधीर खर्गा,विजय अग्रवाल,लक्ष्मण कुमार,रवि कुमार,आदित्य कुमार, हरिश्चन्द्र नायक,कृष्ण कुमार झा समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यों का भरपूर सहयोग रहा। कई स्वयं सेवकों शिक्षकों छात्रों आम जनो ने कार्यक्रम में भाग लिया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। स्वयं सेवकों ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र और देशवासियों को समर्पित हैं। शहर में झंडा बैनर भी लगाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें