राष्ट्रीय खाद्य मिशन अंतर्गत लगे मसूर प्रत्यक्षण का भौतिक सत्यापन
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
08:02:2025
कोशिकापुर दक्षिण पंचायत के बैरख कोशिकापुर गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत लगे मसूर प्रत्यक्षण का भौतिक सत्यापन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अररिया सुधांशु कुमार ने किया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अररिया द्वारा किसान अमित प्रसाद सिंह,गुड्डू प्रसाद सिंह ,राजीव कुमार एवं कृत्यानंद यादव के खेतों में लगे मसूर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरम्यान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने किसानों को दलहनी फसलों की खेती करने की सराहना किया गया एवं किसानों से फीडबैक लिया । कृषि समन्वयक बलराम कुमार ने बताया कि मसूर लगाने वाले किसानों का सत्यापन किया गया है जल्द ही किसानों को प्रोत्साहन हेतु सहायता राशि दी जाएगी। मौके पे किसान सलाहकार संतोष कुमार राम ,किसान अमित प्रसाद सिंह,गुड्डू सिंह,कृत्यानंद यादव,अशोक यादव,संजय कुमार उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें