सदस्यता अभियान को लेकर कपिलेश्वर स्थान में राजद की बैठक
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 19:12:2024
गुरुवार को राम जानकी विवाह भवन परिसर कपिलेश्वर स्थान में प्रखंड राजद रहिका की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए विचार- विमर्श किया गया। प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश द्वारा प्रतिनियुक्त संगठन प्रभारी कुमर राय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो से तीन क्रियाशील सदस्य बनाना है। 5 जनवरी 2025 तक अनवरत सदस्यता अभियान चलता रहेगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिस्फी विधानसभा में 333 बूथ है, सभी बूथ पर कम से कम तीन क्रियाशील सदस्य बनाना है।
राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक न्याय के मुख्य सिद्धांतों के साथ गरीबों और वंचितों के विकास में लगा हुआ है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से सदस्यता अभियान के माध्यम से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि
एक-एक कार्यकर्ता नेता को पूरे जिम्मेवारी के साथ सदस्यता अभियान चलाना है और लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य है उसे हर हाल में पूरा करना है। सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर सदस्यता अभियान में लग जाए और अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता जयनारायण यादव,भारत पंडित,चंदन ठाकुर अजितनाथ यादव,इंद्रजीत राय, राजेंद्र यादव, विजय यादव,रंगीला जी,बदरुल हक, सुरेंद्र कुमार चौधरी, रेखा कुमारी, सीताराम यादव, अजय ठाकुर , जुड़ी चौपाल,रामदेव ख़तबे, बृहस्पति सदाय, संजीव यादव, प्यारे जी, श्रवण यादव, चंद्रपाल मंडल, लड्डू ठाकुर सहित आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें