Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 8 October 2024

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई में प्रतिबंधित वस्तुओं सहित दो तस्कर गिरफ्तार

 भारत-नेपाल सीमा पर अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्यवाही में प्रतिबंधित दवाईयों एवं लहसुन सहित  दो तस्करों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार






साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर 





मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के जवानों को सीमा पर अलग-अलग स्थान पर दो सफलताएं मिली हैं, जिसमें पहली सफलता  भारत-नेपाल सीमा चौकी पिपरौन के जिम्मेवारी के इलाके में मिली है। भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-284/35 से लगभ एक कि॰मी० की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में सीमा चौकी पिपरौन के सामने जवानो द्वारा विशेष चेकिंग डयूटी के दौरान कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित दवाईयों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति सीमा चौकी पिपरौन के आरपी गेट के सामने से साईकिल पर कुछ सामान लेकर जा रहा था। डयूटी पर खड़े जवानों को उक्त व्यक्ति पर सदेंह होने पर उसे उसे रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास प्रतिबंधित दवाईयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह व्यक्ति प्रतिबंधित दवाईयों को भारत से नेपाल ले जा रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम राधे महतो,उम्र-50 वर्ष,पिता का नाम-स्वर्गीय राम सुंदर प्रसाद,गाँव-पिपरौन,पुलिस स्टेशन-हरलाखी,जिला मधुबनी(बिहार) है। जब्त की गई प्रतिबंधित दवाइयाँ,मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस  स्टेशन हरलाखी को सपुर्द कर दिया गया है।

वहीं, दूसरी सफलता वाह्य सीमा चौकी डिगीटोल के जवानों को मिली है। भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-287/09 से एक सौ मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ जवानों द्वारा विशेष चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक तस्कर जिसका नाम-अमित कुमार,उम्र-22 वर्ष, पिता का नाम-शिवनारायण यादव,वार्ड नंबर-01,गांव-पीपरोंन डिगिया टोल,थाना-हरलाखी,जिला-मधुबनी(बिहार) को प्रतिबंधित 90 किलोग्राम लहसुन के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर लहसुन को नेपाल से भारत ला रहा था। 

विदित हो कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

इस बाबत जानकारी देते हुए गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।