Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 29 September 2024

जयनगर में कुशवाहा मिलन समारोह आयोजित : कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

 प्रखण्ड स्तरीय कार्यसमिति के गठन हेतु कुशवाहा मिलन समारोह : कई बिंदुओं पर चर्चा


* शिक्षित समाज बनाने पर दिया गया बल




रिपोर्ट : सुमित कुमार राउत

जयनगर 





मधुबनी जिला के जयनगर के किसान भवन में कुशवाहा समाज की प्रखण्ड स्तरीय कार्यसमिति का गठन हेतु कार्यक्रम की आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कुशवाहा महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण देव महतो एवं मंच संचालन शम्भू प्रसाद सिंह ने किया।बैठक में कुशवाहा महासभा मधुबनी के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय कार्यसमिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम में कुशवाहा महासमाज के संगठन की मजबूती,सामाजिक,राजनीतिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण देव महतो ने कहा कि इस समाज को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसके लिए शिक्षा जरूरी है। लोगों में जब शिक्षा का विकास होगा, तो स्वत: उनके जीवन में विकास हो जाएगा।

वही जिला सचिव कल्पना सिंह ने बताई कि कुशवाहा समाज के लिए हर सुख दुख में हम लोग साथ हैं। उन्होंने सामाजिक रणनीति पर चर्चा करते हुए बताई कि समाज को सबसे पहले शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। बताई कि शिक्षा समाज में होगी, तो समाज को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 

कुशवाहा समाज के लोग वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हम सबों को मजबूती से एकजुट रहते हुए एक मजबूत राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।

इस मौके पर शम्भू सिंह,शंकर मेहता,सूर्यदेव सिंह,विश्वनाथ कुशवाहा,श्याम सिंह,रामदेव सिंह,राम सुंदर महतो,शंकर मुखिया,उमेश प्रसाद, राम बालक,सूर्यनारायण महतो,अरविंद महतो,रामदेव महतो,राजेन्द्र प्रसाद,राम कुमार महतो, सचिव अनिल कुमार सिंह,कृष्णा कुमार सिंह,मधुकर प्रसाद सिंह,सोनेलाल सिंह,बेचन सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह,अरुण कुमार सिंह,सूर्यनारायण सिंह,राम बहादुर महतो,राम सत्यम सिंह,मुंशी महतो,राम सुंदर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।