Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 16 September 2024

अभियंता दिवस पर विश्वेश्वरैया को किया गया याद

 अभियंता दिवस पर अभियंता मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया को किया गया याद





सिटी रिपोर्टर : मधुबनी



हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

यह दिन भारत के अग्रणी अभियंता और महान वैज्ञानिक सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में समर्पित है। उनकी इंजीनियरिंग क्षमताओं और देश के विकास में दिए गए योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस दिन को राष्ट्रीय अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

टेलीफोनिक संवाद के जरिए आरसीडी  में  कार्यरत अभियंता राणा ब्रजेश ने कहा कि मोक्ष गुण्डम विश्वेश्वरैयाआधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं,उनकी प्रमुख परियोजनाओं में कृष्णा सागर बांध और मैसूर राज्य की सिंचाई व्यवस्था को सुधारने का कार्य शामिल है। 

कार्यक्रम में मौजूद अभियंता विनोद कुमार ने कहा, "सर एम. विश्वेश्वरैया ने भारतीय अभियंता समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी योजनाओं और अभियंत्रण कुशलता ने भारत की बुनियादी संरचना को मजबूती दी है। उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे अभियंताओं को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

सड़क निर्माण विभाग के अभियंता विनोद कुमार ने इस अवसर पर कहा, "देश की तरक्की में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, और इसका श्रेय कुशल अभियंताओं को जाता है। एक बेहतर सड़क नेटवर्क देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है।


कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने कहा कि आधुनिक अभियंता देश की प्रगति के लिए नए-नए नवाचार और तकनीकी सुधार कर रहे हैं। 

आधुनिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके हम सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बना रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी होगा।


महिला कॉलेज रोड के बेचन मंडल ,मनोज महतो,पूनम साह,संजय महतो,रौशन सिंह,बबलू शुक्ला  सहित अन्य लोगों ने अभियंता  दिवस  पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की चुनौतियों में जल निकासी, सड़क जाम, और यातायात की समस्याओं का समाधान करना महत्वपूर्ण है। 

वहीं कई लोगों ने कहा कि अगर अभियंता सही तरीके से इन समस्याओं का हल निकालें तो देश की प्रगति की और निरंतर बढ़ेगा।


 इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले कुछ विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे देश की प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे और मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया के आदर्शों पर चलते हुए नवाचार और तकनीकी विकास के माध्यम से देश की सेवा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।