Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 8 August 2024

मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत SSB ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प

 मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प 






रिपोर्ट : सुमित कुमार राउत

मधुबनी 




मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वाह्य सीमा चौकी जानकीनगर के जिम्मेदारी के इलाके के गांव बलवाह के प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक कोरिया टोल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह  (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविरों का  आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में  48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा जानकीनगर, बलवाह, कोरिया टौल गांव एवं आसपास के गावों के लोगों को  स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा  नि:शुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया।  इन चिकित्सा कार्यक्रमों में कुल 53 स्थानीय लोग, जिनमें पुरुष, महिलाये एवं बच्चे  लाभान्वित हुए।

इस मौके पर डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।