Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 2 August 2024

SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर किया प्रतिबंधित दवाइयाँ जब्त

 एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर किया प्रतिबंधित दवाइयों को किया जब्त

                      




साभार : सुमित कुमार राउत

मधुबनी 




मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में  वाह्य सीमा चौकी हरने के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाका ड्यूटी के दौरान अचानक से की गई कार्यवाही में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 280/33 के नजदीक "नो मैन्स लैंड" से 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयां डायलेक्स-डीसी(100एमएल) की 174 बोतल को जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे को उठाकर भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ जा रहा था, स.सी.बल के जवानों को उक्त व्यक्ति के ऊपर संदेह होने पर उसे रुकने हेतु बोला, तो व्यक्ति जवानों को देखते ही सामान को को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा।

जब्त की गई दवाइयां को अग्रिम कार्यवाही  हेतु हरलाखी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। 

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। 

इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल,जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके। साथ ही साथ  देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह प्रत्येक प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।