Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 6 August 2024

आदित्यनाथ झा रचित पुस्तक :"कृष्ण तत्त्व आ मैथिली साहित्य"" का हुआ विमोचन

 आदित्यनाथ झा रचित पुस्तक "कृष्ण तत्त्व आ मैथिली साहित्य" का हुआ विमोचन









रिपोर्ट : उदय कुमार झा

06:08:2024


राम कृष्ण महाविद्यालय,मधुबनी के मैथिली विभाग द्वारा विज्ञान भवन स्थित स्मार्ट क्लास में पुस्तक लोकार्पण सह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ।आदित्यनाथ झा द्वारा लिखित 'कृष्ण-तत्त्व आ ' मैथिली- साहित्य' पुस्तक का लोकार्पण प्रधानाचार्य प्रो. (डा.)अनिल कुमार मण्डल द्वारा सम्पादित हुआ।       


              कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार मण्डल ने कहा कि सम्पूर्ण पारिवारिक, सामाजिक,धार्मिक, प्रशासनिक ब्यवस्था के आदर्श का उत्स कृष्णतत्त्व में समाहित है, जिसका सकारात्मक प्रतिबिम्ब यह पुस्तक है। शैक्षणिक जगत की वर्तमान अव्यवस्था के सन्दर्भ में यह पुस्तक एक सुनिश्चित दिशा-निर्देश देती है।

मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश नन्दन महाविद्यालय, मधुबनी के मैथिली विभागाध्यक्ष डा अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि इस पुस्तक में भारतीय वाङ्गमय में कृष्ण तत्त्व की अवधारण, महाकवि विद्यापति,मनबोध, उमापति, ब्रजबुलि-साहित्य तथा अंकीयानाट के साथ आधुनिक मैथिली कृष्ण काव्य की विस्तृत चर्चा हुई है। मैथिली विभागाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार सिंह झा ने कहा कि राम काव्य केन्द्रित मैथिली में कई विद्वानों की पुस्तकें हैं,परन्तु कृष्ण काव्यसे सम्बद्ध   समीक्षात्मक पुस्तक मैथिली में सर्वप्रथम आदित्यनाथ झा की  है। यह पुस्तक निश्चित रूप से छात्रोपयोगी है, शोधार्थी तथा शिक्षकों के लिए भी अपरिहार्य है। लेखकीय वक्तव्य में डा.आदित्यनाथ झा ने कहा कि 'कृष्ण- तत्त्व आ' मैथिली साहित्य' पुस्तक लगभग दस वर्षों की कठिन साधना का सुपरिणाम है। स्नातकोत्तर छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा पुस्तक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । इसमें प्रथम स्थान अशोक कुमार पण्डित,द्वितीय अपर्णा कुमारी तथा तृतीय स्थान काजल कुमारी को प्राप्त हुई, साथ ही आरती कुमारी,शिवशंकर पासवान,राजीव रंजन, चन्द्रमोहन झा और पूजा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस क्विज प्रतियोगिता में एम. ए. (मैथिली)के  लगभग एक सौ छात्र-छात्रा प्रतिभागी थे। लोकार्पित पुस्तक की वैशिष्ट्‌य को डा.मनोज कुमार साह,डा.शशिभूषण कुमार, आनन्द मोहन झा, डा.सन्तोष कुमार झा,प्रमोद कुमार पासवान, डा. गोपाल कुमार,संजीत कुमार राम तथा मो.आलम ने रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति,अपर्णा,शताक्षी,आरती तथा प्रीति के गोसाउनिक गीत एवं प्रमोद कुमार पासवान के स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम में डा.अरविन्द वर्मा,डा.अवधेश कुमार,डा.बरखा अग्रवाल, डा. हनी दर्शन, डा. कुमारी ज्योति,डा.विपिन कुमार ,डा. सत्येन्द्र कुमार सत्या,डा. शिव कुमार यादव, डा.अरविन्द कुमार,डा.शिव कुमार पासवान,मनोज कुमार,डा.धीरेन्द्र कुमार, डा.राजीव कुमार सिंह ,डा. हंस कुमार सिंह,डा.अल्पना कुमारी,डा मनीष कुमार झा आदि सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित थे। मंच संचालन तथा स्वागत भाषण मैथिली विभागाध्यक्ष डा.अरविन्द कुमार सिंह झा ने किया।डा.आदित्यनाथ झा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।