Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 1 August 2024

हमले का आरोपी गिरफ्तार

 हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 






साभार : सुमित कुमार राउत

लदनियां




मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस ने बुधवार को अरुण यादव पर कुदाल से प्राणघातक हमला कर घायल करने के आरोपी अजित यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया है।

इस बाबत लदनियां थाना के एसआई सच्चिदानंद सिंह ने बताया 30 जुलाई 2024 की शाम योगिया गांव के अरुण यादव को अजीत यादव के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। अजीत यादव ने अपने आठ समर्थकों  के साथ अरुण यादव पर पीछे से कुदाली से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अरुण यादव जख्मी हो गया। 

इस बाबत थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार जख्मी अरुण यादव के आवेदन पर कांड संख्या-243/24 दर्ज किया गया है। केस में अजीत कुमार यादव,कपिलदेव यादव एवं पप्पू यादव सहित कई लोगों को नामजद बनाया गया है। अजीत यादव के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया है। वहीं थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव से संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गांव के ही अमरनाथ सिंह पर जानलेवा हमला कर हाथ काटने का आरोप है। महज 80 हजार रुपए के लेनदेन के सवाल पर संजय शर्मा समेत अन्य ने घटना को अंजाम दिया था। पटना में इलाजरत अमरनाथ सिंह के बयान पर 28 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस बाबत स्थानीय थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लदनियां पुलिस थाना क्षेत्र के हर घटनाओं पर पुलिस की नजर है, जांच के बाद दोषी साबित होने वाले को हर हाल में बचने नहीं दिया जायेगा। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।