Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 29 July 2024

ज़िले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए : रामाशीष यादव

 जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए : पूर्व विधायक रामाशीष यादव




साभार : सुमित कुमार राउत

मधुबनी 





राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने बिहार सरकार से मधुबनी जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ को झेलते आ रहा है। यहां के किसान, छात्र, नौजवान और मजदूर कृषि आधारित कार्यों पर जिंदा है। यहां रोजी-रोजगार नहीं मिलता है। रोजी-रोजगार की तलाश करने अन्य प्रदेश में लोग जाते हैं। आज सुखाड़ की नौबत आने के कारण किसानों की माली हालत दिनो दिन दयनीय होती जा रही है। कभी सुखाड़, तो कभी बाढ़ की चपेट से किसानों कर्ज के नीचे दबे जा रहे हैं। 

मधुबनी जिला पूर्व से ही कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ के आपदा से ग्रस्त रहता है। विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी मानसून की बेरुखी के कारण मधुबनी जिला सहित सम्पूर्ण बिहार में सुखार की स्थिति है। किसानों एवं मजदूरों का बुरा हाल बना हुआ है। जिला की सम्पूर्ण आबादी कृषि आधारित है। जिले के विभिन्न हिस्सों में अधूरे निर्मित नहर परियोजना को पूर्ण करने, बंद सभी राजकीय नलकूप को चालू करने, निजी नल कूपो में बिजली की व्यवस्था करने, अनुदानित दर पर किसानों को निजी नलकूप सुगमता से देने, किसानों से राजस्व वसूली बंद करने की मांग किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।