Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 2 July 2024

नेपाल में लगातार हो रही वर्षा से कमला नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

 नेपाल में लगातार हाे रही वर्षा से कमला नदी का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर






साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर 




मधुबनी जिला के जयनगर में कमला नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार तेज वर्षा होने से नदियों की जल स्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार को कमला नदी का जल स्तर में तड़के सुबह से ही बढ़ने लगा।शाम के 5 बजे कमला की जल स्तर वार्निंग लेवल के ऊपर तथा खतरे के निशान से नीचे बह रही है। कमला प्रमंडल के अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में तेज वर्षा हो रही है। उस हिसाब से कमला की जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। कमला की आठों फाटक काे खोल दिया गया है। हर साल हजारों ग्रामीण कमला में आने वाली बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। नेपाल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रो में विगत कुछ दिनों से लगातार भारी वर्षा जारी है, जिसके कारण कमला समेत अन्य नदियों की जल स्तर बढ़ रहा है।

विदित हो कि नदी का कटाव होने से कई घर कमला में समा जाते हैं । कमला की कोख में बसी उक्त गांव में एक दर्जन से अधिक घर कमला की मुहाने पर है। जल स्तर और बढ़ने एवं कटाव होने की स्थिति में कई घर कमला में समा सकती है। नदी किनारे बसे लोग बाढ़ को लेकर डरे एवं सहमे हुए हैं। इसलिए आज भी लोगो की आंखों से विगत साल की प्रलयकारी बाढ़ का तबाही का मंजर ओझल नहीं हुआ है। 13 जुलाई 2019 को आयी भयानक बाढ़ ने अपनी पिछली सारी रेकॉर्ड को तोड़ दिया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।