Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 11 July 2024

बाढ़ का पानी घुसा घरों में :दो दर्जन से ज्यादा गाँव हुए प्रभावित

 बाढ़ का पानी घुसा घरों में : दो दर्जन से ज्यादा गाँव हुए प्रभावित 





साभार : सुमित कुमार राउत

लदनियां




नेपाल से निकली गागन नदी का पानी मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड की कुमरखत पूर्वी व पश्चिमी पंचायतों के कई गांवों में प्रवेश कर गया है। दर्जनों परिवार  बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर पानी के बीच घिर गए हैं। लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। लोगों की शिकायत पर सीओ कुमार राजीव रंजन ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित कुमरखत, दोनवारी, महुलिया आदि गांवों का दौरा किया, साथ में मुखिया नवीन कुमार यादव भी मौजूद थे। इस दौरान दोनवारी गांव में लगभग दर्जन भर घरों के आंगन में बारिश की पानी पाया गया। उन्होंने कहा कि गागन नदी से उत्पन्न समस्या पर प्रशासन चौकस है। कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

विदित हो कि बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूशलधार बारिश के कारण गागन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। उत्पन्न हुई स्थिति से लोग सहमे हुए है। इस नदी के पानी से लगभग 500 एकड़ में लगी फसल  डूबकर बर्बाद हो रही है। किसानों के धान के बिचरे डूबे हुए हैं। बारिश का पानी घर- आंगन में प्रवेश हो जाने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

स्थानीय मसोमात सागर देवी, राम शरण मंडल, मनिलाल मंडल, रामदत मंडल, सूरज कामत, राम नारायण मंडल, अशर्फी मंडल,लक्ष्मण मंडल समेत दो दर्जन लोगों के आंगन में बाढ़ का पानी है।

वहीं, पथलगाढ़ा गांव में इन्दल पंडित, नारायण पंडित, ललिता देवी, विनोद दास, तेतरी देवी, अधिक लाल दास, विनोद कुमार दास आदि लोगों के आंगन में पानी का प्रवेश हो गया है। बधारों में भरे पानी के कारण पशुपालकों के बीच चारे की कमी हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।