Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 13 जून 2024

मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत हेल्थ चेकअप कैम्प

 मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत लगाया गया हेल्थ चेक अप कैंप 





साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर 



मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर की वाह्य सीमा चौकी,गंगौर के जिम्मेदारी इलाके के गांव ईमलीटोल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेक ओझा (उप कमांडेंट) कार्यवाहक कमांडेंट 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी   में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का  आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रमों में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा ईमली टोल गांव एवं आसपास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा नि:शुल्क  इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क  वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोगो ने भाग  लिया, जिसमे पुरुष, महिलाये एवं बच्चे भी लाभान्वित हुए।

मौके पर डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया।

विदित हो कि सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।