Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 29 मई 2024

उप प्रमुख की दादी का 100 वर्ष की उम्र में निधन

 उप प्रमुख की दादी का 100 वर्ष की उम्र में निधन : पंचतत्व में हुई विलीन








साभार : सुमित कुमार राउत

कलुआही




मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव की दादी 100 वर्षीय सोनिया देवी का बुधवार को उनके निज आवास राढ में निधन हो गया। स्व. सोनिया देवी ने अपने पीछे तीन पुत्र क्रमशः राजकिशोर यादव, क्षेत्रीय पहलवान राजगीर यादव एवं ललित यादव और दो पुत्री समेत पूरा हंसता खेलता परिवार को छोड़ कर स्वर्गवास हो गई।

उप प्रमुख ने बताया कि उनकी दादी एक धर्मपरायण थी। वह हमेशा भक्तिभाव के कार्यों में लगी रहती थी। आज उनके चले जाने से हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हुआ है, जिनका अंतिम संस्कार अपने बगीचे में किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जहां ज्येष्ठ पुत्र राजकिशोर यादव ने मुखाग्नि दी।

वही इस निधन पर शोकाकुल परिवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव, ब्रजकिशोर यादव, प्रमुख महेश चंद्र सिंह, एमएसयू के प्रदेश अध्यक्ष सुमित सिंह और पंचायत के मुखिया श्याम कुमार यादव ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवतुल्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक जताने वालों में सरपंच राम विलास यादव, पूर्व सरपंच आशुतोष कुमार, अधिवक्ता लाल बाबू ललित, अनुज यादव, मनोज यादव, पप्पू यादव, शंकर ठाकुर, शिक्षक रंजीत कुमार, अमलेश कुमार, ब्रजनन्दन यादव, आनंद सिंह यादव, वार्ड सदस्य महासंघ के बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजीव पासवान और आनंद कुमार समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।