Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

जनजातीय गौरव को मिला सर्वोच्च सम्मान : रेणु देवी

 पटना 21 जुलाई, 2022-  द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर  उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई दी है।


उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव काल में एक योग्य जनजातीय महिला का भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होना,देश के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। देश के भविष्य पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इससे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता मजबूत होगी।


रेणु देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनकी "सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास एवं सबका प्रयास" सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने देश के अंतिम पायदान पर खड़े जनजातीय समुदाय की एक योग्य महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। द्रौपदी मुर्मू बढ़ते और बदलते भारत की सच्ची तस्वीर हैं। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों एवं विधायकों को धन्यवाद दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।